कोलगवां पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

सतना: कोलगवां  पुलिस ने स्थायी वारंटी के साथ साथ बीती रात दो गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.  मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सतना में दर्ज अपराध धारा 294, 323, 327 के फरार आरोपी सूरज बढ़ई पिता खुल्ली बढ़ई उम्र 26 वर्ष निवासी पुरस्वानी दालमिल सिंधी  कैम्प का पिछले 5 वर्ष से स्थायी वारंट जारी था पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.

मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. इसी प्रकार द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश के न्यायालय में दर्ज धारा 294 के  आरोपी विश्शी लोनिया पिता स्व. शंकरलोनिया 24 वर्ष निवासी कृ ष्णनगर एवं आरोपी ऊषा लोनिया उम्र 45 निवासी सिंधू प्रेस के पीछे गिरफ्तार किया है.

Next Post

जिला बदर के आरोपी को कोलगवां पुलिस ने किया  गिरफ्तार

Wed Mar 4 , 2026
सतना: सेमरिया जिला रीवा निवासी जिला बदर के आरोपी मनीष पटेल को कोलगवां पुलिस ने पुराने बस स्टैण्ड में घूमते पकड़ कर जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में जेल भेजा.मिली जानकारी के अ्रनुसार कोलगवां थाना प्रभारी निरीक्षक सुदीप सोनी को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली […]

You May Like