पुलिस पर पथराव, जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मुरैना: कुशवाहा समाज के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग किया। आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।कुशवाहा समाज के लोग सरकारी गेस्ट हाउस मैदान में एकत्रित हुए थे। वहां आमसभा की। जिसके बाद पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रशासन के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।करीब एक घंटे बाद कुछ लोग बैरियर चौराहे पर पहुंचे और वहां पुलिस पर पथराव किया गया। पथराव में मुरैना पुलिस के रक्षित निरीक्षक के हाथ में चोट आई है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। जौरा क्षेत्र के कासपुरा निवासी रामबरन कुशवाहा के साथ चार दिन पहले गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने शहर के बैरियर चौराहे पर लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इसी को लेकर आक्रोष है।

Next Post

दृष्टिबाधित मां से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, झूठे केस में फंसाने की देता था धमकी

Sat Jul 5 , 2025
इंदौर:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने साथी की दृष्टिबाधित मां को छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर न सिर्फ जेवर व नकदी लूट ली, बल्कि कार भी हड़प ली. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार […]

You May Like