सतना: सेमरिया जिला रीवा निवासी जिला बदर के आरोपी मनीष पटेल को कोलगवां पुलिस ने पुराने बस स्टैण्ड में घूमते पकड़ कर जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में जेल भेजा.मिली जानकारी के अ्रनुसार कोलगवां थाना प्रभारी निरीक्षक सुदीप सोनी को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की जिला बदर का आरोपी मनीष पटेल पुत्र महेन्द्र पटेल 28 वर्ष हाल निवासी उतैली पुराने बस स्टैण्ड में घूम रहा है.
पुलिस ने तत्र्परता दिखाते हुए आरोपी को बस स्टैण्ड में ही गिरफ्तार कर पंचनामा तैयार कर जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में पेश किया जहां से राज सुरक्षा अधिनियम के धारा 14 के तहत निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में जेल भेज दिया गया.
