भिंड में स्वतंत्र​ता दिवस पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया ध्वजारोहण, संयुक्त परेड की सलामी ली, शहीदों के परिजन को किया सम्मानित

भिंड। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मंत्री डीआरपी लाइन, परेड ग्राउंड भिंड पहुंचें। सुबह उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने संयुक्त परेड की सलामी ली। मंत्री पटेल ने लोकतंत्र सेनानियों और कारगिल शहीद सैनिकों के परिवारों का भी सम्मानित किया।

परेड ग्राउंड कार्यक्रम के बाद मंत्री पटेल दोपहर आईटीआई परिसर भिंड पहुंचें। यहां लोकतंत्र सेनानियों और कारगिल शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ दोपहर का भोजन किया। इससे पहले शहीदों के परिवार जनों को सम्मानित किया। साथ जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोक सेवक सम्मानितत हुए। ध्वजारोहण के बाद मंत्री पटेल ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के साथ परेड का निरीक्षण किया और जनता व अतिथियों का अभिवादन किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोड़े।

Next Post

15 अगस्त 1947 को प्रकाशित समाचार पत्रों की दुर्लभ प्रदर्शनी लगी

Fri Aug 15 , 2025
ग्वालियर। मप्र हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक द्वारा ऐतिहासिक दिवस 15 अगस्त, 1947 को प्रकाशित समाचार पत्रों की एक दुर्लभ प्रदर्शनी का उदघाटन ग्वालियर खंडपीठ में किया गया। इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता दिवस के संबंध में हमारे देश से हिंदी, अंग्रेजी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाषित समाचार-पत्रों […]

You May Like