15 अगस्त 1947 को प्रकाशित समाचार पत्रों की दुर्लभ प्रदर्शनी लगी

ग्वालियर। मप्र हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक द्वारा ऐतिहासिक दिवस 15 अगस्त, 1947 को प्रकाशित समाचार पत्रों की एक दुर्लभ प्रदर्शनी का उदघाटन ग्वालियर खंडपीठ में किया गया। इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता दिवस के संबंध में हमारे देश से हिंदी, अंग्रेजी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाषित समाचार-पत्रों के अतिरिक्त इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, आयरलैंड, पाकिस्तान आदि देशों से प्रकाशित समाचार-पत्रों के छायाचित्र थे। इन चित्रों को न्यायमूर्ति श्री अनिल वर्मा द्वारा संकलित किया गया है। इस प्रदर्शनी को देखकर, 15 अगस्त 1947 के दिन जो हर्ष, प्रफुल्लता और अविस्मरणीय ऊर्जित माहौल देश में रहा होगा, उसका साक्षात् अनुभव और गर्व हुआ।

इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक, न्यायमूर्ति श्री गुरूपाल सिंह अहलूवालिया, न्यायमूर्ति श्री विशाल मिश्रा, न्यायमूर्ति श्री अनिल वर्मा, न्यायमूर्ति श्री मिलिंद रमेश फडके, न्यायमूर्ति श्री ह्रदेश, न्यायमूर्ति श्री आशीष श्रोती, न्यायमूर्ति श्री पुष्पेन्द्र यादव, न्यायमूर्ति श्री आनंद सिंह बहरावत, ग्वालियर के प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री राजीव के. पाल, रजिस्ट्रार श्री नवीन कुमार शर्मा की उपस्थिति रही।

Next Post

केन्द्रीय जेल से 16 कैदियों को किया रिहा, हत्या के मामले में सजा काट रहे थे

Fri Aug 15 , 2025
ग्वालियर। केन्द्रीय जेल से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 16 कैदियों को रिहा किया गया। ये सभी हत्या के मामले में दोषी थे और 20 साल की सजा काट रहे थे। इनमें से अधिकतर ने 14 साल से ज्यादा समय जेल में बिताया था। अच्छे आचरण के चलते उनकी शेष […]

You May Like