पवन सिंह-रवि किशन की जोड़ी ने गोरखपुर महोत्सव में मचाया धमाल

गोरखपुर महोत्सव 2026 में पवन सिंह और रवि किशन ने एक साथ मंच साझा कर भोजपुरी गानों पर समां बांध दिया। हजारों दर्शक झूम उठे और दोनों सितारों की बॉन्डिंग ने दिल जीत लिया।

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान बन चुके गोरखपुर महोत्सव 2026 की शाम इस बार भोजपुरी सिनेमा के नाम रही। जब मंच पर भोजपुरी इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सितारे सांसद और मेगास्टार रवि किशन और ‘पावर स्टार’ पवन सिंह एक साथ नजर आए, तो पूरा शहर झूम उठा। हजारों की भीड़, गूंजते नारे और सुपरहिट भोजपुरी गानों ने इस शाम को ऐतिहासिक बना दिया।

जैसे ही पवन सिंह ने मंच पर कदम रखा, पंडाल ‘पावर स्टार पावर स्टार’ के नारों से गूंज उठा। उनके चाहने वालों की संख्या और उत्साह साफ बता रहा था कि पवन सिंह की लोकप्रियता आज भी अपने चरम पर है। लेकिन माहौल उस वक्त और भी खास हो गया, जब गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी मंच पर पहुंचे। सालों बाद इन दोनों दिग्गजों को एक साथ एक ही मंच पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।

Next Post

‘मर्दानी 3’ के साथ रानी मुखर्जी मनाएंगी अपने शानदार करियर के 30 साल

Tue Jan 13 , 2026
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ अपने शानदार करियर का 30 साल पूरा करेंगी। रानी मुखर्जी भारतीय सिनेमा की एक पथप्रदर्शक आइकॉन हैं, जिन्होंने अपने 30 वर्षों के करियर में लगातार मजबूत, आत्मनिर्भर महिलाओं के किरदार निभाए हैं और अपनी फिल्मों के […]

You May Like