सर्व आदिवासी संगठन ने केंडल मार्च निकाल कर हत्या और दुर्घटना पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

निवाली। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में आदिवासी नेता जयबाबा वलवी की हुई जघन्य हत्या और निवाली के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत के विरोध में सर्व आदिवासी सामाजिक संगठन एवं जयस संगठन ने मंगलवार को केंडल मार्च निकाला। रेस्ट हाउस से प्रारंभ हुआ यह मार्च नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मार्च के पश्चात राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संगठन ने 17 सितंबर की रात तेज धारदार हथियार से जयबाबा वलवी की की गई हत्या पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही 17 सितंबर को ही बड़ौदा से लौटते समय सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बाटा नरगवे, दिनेश किराड़े और बिलोर सिंह सेनानी को भी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिसोदिया को पीड़ित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवेदन दिया गया। कार्यक्रम में दिपक निगवाल, सायसिंह तरोले, पवन सोलकी, सुवालाल खरते, प्रेम चौहान, पप्पू किराडे, मुकेश आर्य सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Next Post

कांग्रेस ने दी जमुना देवी को श्रद्धांजलि

Wed Sep 24 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं स्व. जमुना देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आजीवन समाजसेवा, विशेषकर आदिवासी कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जमुना देवी का त्याग, […]

You May Like

मनोरंजन