कांग्रेस ने दी जमुना देवी को श्रद्धांजलि

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं स्व. जमुना देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आजीवन समाजसेवा, विशेषकर आदिवासी कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जमुना देवी का त्याग, सादगी और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, एनएसयूआई कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रदेश सचिव विजय सरवैया, प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता और अभिनव बरोलिया, वरिष्ठ नेता आनंद तारण, हाकम सिंह रघुवंशी, अनुराग लोधी, मुजफ्फर अली और भागीरथ पंसारिया सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस परिवार ने संकल्प लिया कि जमुना देवी के आदर्शों पर चलकर समाज के सभी वर्गों के उत्थान हेतु कार्य किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि उनकी सेवा और समर्पण की विरासत पार्टी के सामाजिक एवं राजनीतिक संकल्पों को निरंतर मार्गदर्शन देती रहेगी।

Next Post

3 पिस्टल के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

Wed Sep 24 , 2025
खरगोन। जिले में पिछले एक सप्ताह में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के युवक को 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। चार दिन में की गई तीन कार्रवाई से पुलिस ने 28 अवैध हथियार जब्त किए है। चौकी हेलापड़ावा थाना […]

You May Like