जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये

टोक्यो, 02 जून (वार्ता) जापान के होक्काइडो के पूर्वी तट पर सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार आज तड़के 3:52 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके होक्काइडो प्रान्त के पूर्वी क्षेत्र में ताइकी और उराहोरो क्षेत्रों में महसूस किये गये। भूकंप को केन्द्र 41.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 143.7 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

एजेंसी ने बताया कि समुद्र के ज्वार के स्तर में कुछ परिवर्तन हो सकता है, लेकिन सुनामी से कोई नुकसान होने का खतरा नहीं है।

Next Post

दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह सदस्य ढेर

Mon Jun 2 , 2025
बेरूत, 02 जून (वार्ता) दक्षिणी लेबनान में एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में रविवार शाम हिजबुल्लाह का एक सदस्य मारा गया। सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने यह जानकारी दी। सुरक्षा सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि मारे गये सदस्य की पहचान […]

You May Like