जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत भंवरताल गार्डन के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला पर झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया।पुलिस के मुताबिक सोमवार को उडिया मोहल्ला निवासी शुभांगी यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे भंवरताल गार्डन के पास टेली कॉलिंग का काम करती है।
दिन में लंच होने पर बहन सिमरन के साथ भंवरताल गार्डन चर्च तरफ जा रहे थे। मोबाइल हाथ में ली थी जैसे ही चर्च के सामने भंवरताल गार्डन के गेट नं. 3 के सामने पहुंची तो सामने से काले रंग की मोटर सायकिल मेें दो लडक़े सवार होकर पास से तेजी से निकले जिनमे पीछे बैठे हुये लडक़े ने हाथ से मोबाईल को झपट्टा मारकर छीन लिया और दोनों भाग गए।
