मजदूरी की आड़ में एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. आरोपी दिन में मजदूरी का काम करता था और इसी की आड़ में नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था. पुलिस अब उससे ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है.क्राइम ब्रांच ने कुछ समय पहले एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. उसके कब्जे से 13.94 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी. इस कार्रवाई के बाद पकड़े गए आरोपी से पूछताछ और जांच में सामने आया कि फिरोज उर्फ महाराज भी इस मामले में शामिल है.

इसके बाद से क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार जुटाई गई जानकारी के आधार पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले लोगों, उसके स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी मिली है. पुलिस अब इन जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस को आशंका है कि वह इसी काम की आड़ में लंबे समय से मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था. उससे पूछताछ पूरी होने के बाद इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है.

अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है
एमडी ड्रग्स सप्लाई मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उससे ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ी जानकारियां मिली हैं. मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.
डीसीपी क्राइम, राजेश त्रिपाठी

Next Post

'ई-पैन कार्ड डाउनलोड' के नाम पर वायरल हो रहा फर्जी ईमेल, सरकार ने नागरिकों के लिए जारी की सख्त चेतावनी

Mon Jul 20 , 2026
नई दिल्ली,  भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने नागरिकों को एक खतरनाक ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति आगाह किया है। इन दिनों इंटरनेट पर “Download e-PAN Card Online” विषय से एक फर्जी ईमेल तेजी से फैल रहा है, जिसमें लोगों को पैन कार्ड डाउनलोड करने […]

You May Like