गोलीकांड: रिमाँड खत्म, गैंगस्टर गया जेल

जबलपुर:घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में 31 मार्च को हुए गोली कांड में गिरफ्तार गैंगस्टर की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है ।विदित हो कि चांदमारी निवासी यश थोराट 31 मार्च रात करीब 9:15 बजे साथी बिन्नू उर्फ निखिल श्रीवास और चीकू उर्फ सौम्य सिंह के साथ मयूर कला मंदिर के पास खड़ा था तभी एक्सिस स्कूटी पर बाबू उर्फ कृष्णा हासवानी और निखिल उर्फ कंजा, सिंधी पहुंचे। यश को देखते ही पुरानी रंजिश के चलते बाबू ने पिस्टल से फायर किया था। वहीं दूसरे पक्ष से लकी यादव निवासी उडिय़ा मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि निखिल कंजा और बाबू सिंधी वहां पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे।

यश थोराट आया और बाबू सिंधी के साथ विवाद करने लगा था। यश थोराट न पिस्टल निकालकर फायर कर दिया था। गोली निखिल कंजा को लगी थी । मामले में काउंटर केस दर्ज हुआ था। इसके बाद से बाबू सिंधी समेत अन्य फरार हो गए। बाबू को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया गया था जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। इसके बाद निखिल उर्फ कंजा को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेजा गया जबकि बाबू सिंधी को एक दिन की रिमांड में लिया गया। पिस्टल जब्त की गई। इसके बाद रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को पुन: उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। कृष्णा हासवानी उर्फ बाबू सिंघी पिता झम्मटमल हासवानी निवासी सिंधी गुरूद्वारा के पास थाना घमापुर का कुख्यात बदमाश है जो 24 की उम्र में 22 जुर्म कर चुका है। हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत अन्य मामले उसके खिलाफ पूर्व से दर्ज है

Next Post

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो भाईयों की दर्दनाक मौत

Sat Apr 11 , 2026
पांढुरना: नगर के घनपेठ बाईपास के पास भोपाल की और जा रहीं एक तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नागपुर से भोपाल की और तेज रफ्तार से जा रहीं […]

You May Like