ई-स्कूटर में लगी आग,बालिका की मौत

चार्जिंग के दौरान रात में हुआ हादसा

 

रतलाम। शहर में शनिवार-रविवार दरमियानी रात एक मकान में चार्जिंग के लिए रखी गई ई स्कूटर में आग लग गई। आग से पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई और हादसे में एक 11 साल बालिका की मौत व 2 अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पीएनटी कॉलोनी निवासी दीपक किराना के पास रहने वाले भगवती मौर्य व परिजन शनिवार रात को अपनी ई स्कूटर चार्जिंग पर लगा कर सो गए थे। रात में चार्जिंग पूरी होने के बाद इसमें से चिंगारियां निकलने लगी, इससे पास में खड़ी एक्टिवा भी चपेट में आ गई। आग लगने के दौरान घर में सभी सदस्य सो रहे थे। धुंआ होने पर उनकी नींद खुली तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने शुरू कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घर के सदस्यों को जैसे तैसे बाहर निकाला, लेकिन 11 साल बच्ची अंतरा चौधरी अंदर ही रह गई। थोड़ी देर बाद बच्ची को भी निकाल कर बाहर लाया गया, लेकिन तब तक वह झुलस गई थी।

 

घायलों को मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

 

सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस दौरान बालिका की मौत हो गई। अंतरा अपनी मां सोनाली के साथ नाना भगवती मौर्य के घर आई थी। उन्हें रविवार सुबह ही वापस बड़ोदरा गुजरात जाना था। हादसे में घायल भगवती मौर्य और 12 वर्षीय लावण्या को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Sun Jan 5 , 2025
भोपाल, 05 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………28.4……….09.6 इंदौर …………. 30.2……….12.8 ग्वालियर……….17.5……….09.2 जबलपुर………..22.8……….08.0 रीवा ……………18.8……….07.8 सतना ………….18.4……….09.0 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like