देवताल में आवारा श्वानों का आतंक, बालिका को काटा

जबलपुर। रानी दुर्गावती वार्ड अंतर्गत देवताल हितकारिणी स्कूल के सामने आवारा श्वानों का आतंक व्याप्त है। राह चलते स्कूली बच्चों को, राहगीरों को, विशेष कर महिलाओं को अचानक से हमला कर घायल कर रहे हैं। श्वानों ने अब एक बालिका पर अटैक करते हुए उसे काट लिया। जानकारी के मुताबिक दीपक सोनी की पुत्री सौम्या 13 वर्ष अपनी सहेली के घर स्कूल की होमवर्क कापी लेकर घर जा रही थी तभी एक काले कुत्ते ने पीछे से दौड़ कर बच्ची के बांये पैर में काट लिया जिससे बच्ची के पैर से खून बहने लगा। उसे तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। समाज सेवी गजेन्द्र दुबे ने बताया कि सूपाताल रामायण मंदिर के सामने, चिकनी कुआं स्थित दुबे कालोनी, लढिया मोहल्ला, आदि क्षेत्र में भी दिन रात आवारा श्वानों का आतंक व्याप्त है। हर दो दिन में ऐसी घटनाएं हो रही है। रहवासी दहशत में है। स्थानीय लोगों ने निगमायुक्त से त्वरित कार्रवाई के लिए अपील की है। ताकि आम आदमी श्वानों के हमलों से सुरक्षित हो सकें।

Next Post

गलत खसरे की जमीन का सौदा कर हड़पे 33 लाख

Fri Feb 6 , 2026
जबलपुर। रांझी में गलत खसरे की जमीन का सौदा कर जालसाजों ने महिला से 33 लाख रूपए हड़प लिए। मामले में पुलिस ने बिल्डिर समेत दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है । सुष्मिता राय कुरील व्दारा वर्ष 2021 में बिल्डर श्रीराम कुशवाहा से 24 वर्ग फुट की जमीन […]

You May Like