दमोह गया था परिवार,घर में हुई चोरी

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत शिवाजी नगर में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दि या जब परिवार दमोह गमी में गया हुआ था।

पुलिस के मुताबिक दिलीप कुमार पटेल 32 वर्ष निवासी शिवाजी नगर माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पत्नी श्रीमति रूकमणि पटेल व दोनों बेटों के साथ घर में ताला लगाकर ससुराल में गमी होने से ग्राम हुशैना जिला दमोह गये थे। दोपहर में ससुराल से वापस आया देखा मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा सामान बिखरा हुआ था आलमारी में रखे सोने चंादी के जेवरात, नगदी दस हजार समेत चार मोबाइल गायब थे ।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% की शानदार जीडीपी विकास दर की सराहना करते हुए इसे देश की सामूहिक शक्ति का परिणाम बताया है

Tue Sep 1 , 2026
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आर्थिक तरक्की की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर युद्ध और संकटों के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय भारत के नागरिकों की कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प को दिया है। स्वदेशी और ‘वेड […]

You May Like

Play sound