गालीगलौज व मारपीट पर कोर्ट उठने तक की सजा

जबलपुर। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋचा बठेजा की अदालत ने गाली-गलौच व मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में आरोपी जबलपुर निवासी सलीम अंसारी, हुसैन अंसारी, शब्बीर अंसारी और शकील अहमद व शोएब उर्फ सोनू को दोषी पाया। अदालत ने पांचों आरोपियों को कोर्ट उठने तक की सजा सुना दी। साथ ही जुर्माना भी लगाया। अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अजीता सिंह बैस ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि गोहलपुर थानांतर्गत दोनों मामलों में आरोपियों ने मोहम्मद तारिक अंसारी और सिराजुद्दीन उर्फ कल्लू के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की थी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।

Next Post

भाजपा नेता के हमलावरों को जमानत नहीं

Sat Apr 25 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस आहलूवालिया की एकलपीठ ने भाजपा नेता पवन पटेल पर जानलेवा हमला करने वालों आशीष सिंह व सोनू सिंह की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। नरसिंहपुर निवासी आशीष व सोनू की ओर से जमानत अर्जी दायर की गई थी। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अवैध […]

You May Like