इंदौर:शहर के पश्चिम क्षेत्र में प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर योजना का अंतिम प्रकाशन 15 जुलाई के पहले होने की संभावना है. उक्त योजना में ग्राम नैनोद से पीथमपुर इंडस्टि्रयल एरिया को जोड़ने वाली 250 फीट चौड़ी सड़क बनेगी. इकोनॉमिक कॉरिडोर का ड्राफ्ट इस माह के अंत में पूरा हो जाएगा, फिर एमपीआईडीसी योजना का प्रकाशन करेगा.
उक्त योजना में 17 गांव की 1331 हैक्टेयर जमीन प्रस्तावित सड़क बनाने में लगेगी. योजना के प्रकाशन के बाद किसानों के साथ रजिस्ट्री की जा सकेगी. इस सड़क की लंबाई 20 किलोमीटर होगी, जिसमें 17 गांव की जमीन अधिग्रहण की जाएगी. इस योजना में किसानों को विकसित जमीन का 50 प्रतिशत हिस्सा प्लॉट के रूप में आवंटित किया जाएगा.
