इंदौर:शहर में शाम को तेज आंधी-तूफान और हल्की बारिश ने तबाही मचा दी. कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली गुल हो गई, जिससे नागरिकों को उमस में भारी परेशानी झेलनी पड़ी. निगम का आपदा प्रबंधन सेल और उद्यान विभाग तुरंत सक्रिय हुआ और 21 स्थानों से पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया.
हालांकि, हल्की बारिश के बावजूद बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई. महज 10-15 मिनट की बारिश में बिजली गुल हो गई और आपूर्ति बहाल करने में अधिकारियों को 1-2 घंटे लग गए. नागरिकों और दुकानदारों को इस अव्यवस्था के कारण काफी दिक्कतें हुईं.
