
भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से करीब 27 किलो डोडा चूरा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को देर रात पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों मोहित कीर (24) और आर्यन कीर (19) निवासी ग्राम घाटपिपलिया को पकड़ा. आरोपियों के पास से मिले बैग की तलाशी लेने पर कुल 26.599 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया.
पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहित कीर (24) निवासी ग्राम घाटपिपलिया, थाना सुल्तानपुर, जिला रायसेन और आर्यन कीर (19) निवासी ग्राम घाटपिपलिया, जिला रायसेन के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 26.599 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया. पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई रही है.
