ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के बाद बैरंग लौटा उज्जैन पुलिस का दल 

दो दिनों की पूछताछ में भी सामने नहीं आई उज्जैन से जुड़ी कोई भी संदेहास्पद बात

 

उज्जैन । पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ करने गया उज्जैन पुलिस का दल बैरंग लौट रहा है। उज्जैन से हिसार गए एसआईटी दल ने जिन भी बिन्दुओं पर ज्योति से पूछताछ की थी, उससे ऐसी कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी जिसे संदिग्ध या आपत्तिजनक माना जाए।

उज्जैन के एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद, दो दिन पहले एसआईटी टीम को पूछताछ के लिए हिसार भेजा गया था, लेकिन पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिली। अब टीम वापस लौट रही है। दरअसल एक साल पहले 2024 में ज्योति मल्होत्रा उज्जैन और इंदौर आई थी। इस दौरान उसने कुछ वीडियो बनाकर उसे यूट्यूब पर शेयर किया था, ज्योति के वीडियो में उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाद का कोई भी वीडियो अपलोड नहीं किया गया। लेकिन बताया जा रहा है कि उज्जैन आने के बाद वो ज्योर्तिलिंग महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर भी गई थी। इसी लिहाज से ज्योति से पूछताछ के लिए उज्जैन पुलिस की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को हिसार गई थी। दो दिन में कोई जानकारी नहीं लगने के बाद शुक्रवार को उज्जैन पहुची । बहरहाल पुलिस अन्य माध्यम से जानकारी जुटाने की बात कह रही है। लेकिन अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ज्योति ने उज्जैन से संबंधित वीडियो बनाए भी हैं या नहीं। यदि बनाए हैं, तो कितने वीडियो बनाए गए हैं और उन्हें अपलोड क्यों नहीं किया। ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब इस समय पुलिस के पास भी नहीं हैं।

बता दें कि ज्योति एक ट्रैवल ब्लॉगर है। ज्योति के यू-ट्यूब चैनल पर ज्योति ने उज्जैन और इंदौर के वीडियो अपलोड किए थे। जिसमें एक वीडियो बस यात्रा का है और दूसरा वीडियो रेल यात्रा का। इसके अलावा उज्जैन में मंदिर या किसी अन्य स्थान का कोई और वीडियो अभी तक जानकारी में नहीं आया है। जिसे लेकर बड़ा सवाल यही है कि ट्रैवल ब्लॉगर होने के बाद भी ज्योति ने पर्यटन नगरी का कोई वीडियो क्यों नही बनाया या फिर बनाया तो उसे शेयर क्यों नहीं किया।

Next Post

डोडाचुरा की तस्करी करते एक युवक गिरफ्तार

Fri May 23 , 2025
नीमच। नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा 01 आरोपी के कब्जे से अल्टो कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।थाना नीमच सिटी पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जीवन पिता किशनलाल कछावा बंजारा नि0 मालाहैडा का अल्टो कार से अवैध मादक […]

You May Like