
नीमच। नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा 01 आरोपी के कब्जे से अल्टो कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।थाना नीमच सिटी पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जीवन पिता किशनलाल कछावा बंजारा नि0 मालाहैडा का अल्टो कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर राजस्थान तरफ जाने वाला है मुखबिर सूचना पर जवासा पुलिस सहायता केन्द्र की टीम द्वारा पुलिस सहायता केन्द्र के सामने जवासा नीमच मनासा रोड पर कार्यवाही करते हुए अल्टो कार क्र आरजे 19 सीबी 5542 से आरोपी जीवन पिता किशनलाल कछावा बंजारा उम्र 23 साल नि0 मालाहैडा से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 44 किलो 670 ग्राम किमत 89000 मय अल्टो कार आरजे 19 सीबी 5542 किमत 01 लाख 50 हजार रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूध्द अपराध पंजिबध्द किया जाकर विवेचना की जा रही है आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
