
भानपुरा। आंधी तूफान व तेज बारिश ने नगर भानपुरा सहित ग्रामीण अंचलों में लगभग 45 मीनिट तक भारी तबाही मचाई। आंधी तूफान के कारण बड़ी संख्या में विशालकाय पुराने व छोटे बड़े पेड़ धराशाई हो गए। कचहरी चौक स्थित गणेश मंदिर व विद्युत ट्रांसफार्मर पर पिपल का पूरा पेड़ व बरगद के पेड़ की बड़ी बड़ी डालियां गिर गई जिससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होकर पूरा टेड़ा हो गया व मंदिर गिर गया तथा गणेश प्रतिमा खंडित हो गई। आंधी तूफान थमते ही नगर परिषद भानपुरा अध्यक्ष विनोद शिव भानपिया अनेक पार्षद गण व नगर परिषद के कर्मचारियों ने नगर में अनेक जगह गिर गये पेड़ों को हटवाया।
नगर के सर्वाधिक संख्या वाले पान कृषक परिवारों की मुख्य आजिविका का एकमात्र साधन पान की पनवाड़ी में भारी नुकसानी हुई समाज के सैकड़ों परिवारों की 100 से अधिक पनवाड़िया/ पानबरंजे गिरकर धाराशाई हो गये व इससे वर्ष भर में सीजन का सबसे कीमती व पुराने महंगे पान की फसल चौपट हो गई लगभग 5 करोड़ रुपए के नुकसान संभावित है। दोपहर को समाज अध्यक्ष शिवाजी बंबोरिया के साथ समाज की कार्यकारिणी सदस्यों व जनपद अध्यक्ष विजय पाटीदार व नगर परिषद अध्यक्ष विनोद शिव भानपिया ने भी पनवाड़ियों का दौरा कर नुकसानी का जायजा लिया।
