पैसों के विवाद और आपसी रंजिश में युवक की हत्या, सहकर्मियों ने पाइप से किया हमला

इंदौर:खजराना थाना क्षेत्र में देर रात पैसे के लेनदेन और आपसी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी उसी कंपनी में काम करते थे, जहां मृतक कार्यरत था. पुलिस ने चार युवकों समेत अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरु की.थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि 25 वर्षीय मृतक हर्ष गुप्ता निवासी आशा पैलेस, राज टेलर वाली गली, लक्ष्मीबाई गल्ला मंडी के पास था.

सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे हर्ष और उसके साथियों के बीच सांई कृपा कट, एमआर-10 क्षेत्र में झगड़ा हुआ. बताया जा रहा है कि हर्ष और आरोपी रिषभ मिश्रा, रितुल, विजेन्द्र, आदित्य आदि एक ही कंपनी में काम करते थे. उनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था.

विवाद के दौरान हर्ष ने एक आरोपी की गर्लफ्रेंड को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस ने रिषभ मिश्रा, रितुल, विजेन्द्र, आदित्य और अन्य साथियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

इंदौर की कंपनी को सप्लाई की 31 वेल्डिंग मशीनें निकलीं नकली, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue Nov 11 , 2025
इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में एक औद्योगिक उपकरण सप्लाई कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. राजस्थान कोच बिल्डर्स प्रालि कंपनी के कर्ताधर्ता ने आरोप लगाया है कि सप्लायर कंपनी ने उन्हें नकली और खराब मशीनें सप्लाई कीं, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ.थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने […]

You May Like

मनोरंजन