भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा को लेकर मंडलों में हुई उप सभाएं तथा संकल्प लिए

ग्वालियर। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर ग्वालियर महानगर में आज मंडलों में विकसित भारत संकल्प के अंतर्गत सभाएं आयोजित हुई। पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने शहीद हेमू कालानी मण्डल, छत्री मण्डी में आयोजित सभा को मोबाइल से संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों लोगों के सपनों को पूरा किया है। आज अयोध्या सांस्कृतिक राजधानी हो गई। उन्होंने कहा कि सारा देश आपरेशन सिंदूर को लेकर प्रसन्न हैं और सरकार और देश के जवानों को 140 करोड़ देशवासी बधाई दे रहे हैं। वहीं राहुल गांधी ऐसे सवाल पूछते हैं जिन्हें पाकिस्तानी भी पूछ पाते।

विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने वीर सावरकर मंडल में नाका चन्द्रवदनी तथा शहीद भगत सिंह मण्डल, पटेल गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर ने वीर दुर्गादास मंदिर मंडल में राठौर चौक गदाईपुरा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश ने वो भयावह दिन देखे हैं, जब एक के बाद एक आतंकी हमले होते थे, तब की दिल्ली की सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार कार्रवाई की बात तो दूर, पाकिस्तान का नाम लेने से भी कतराती थी।

Next Post

केंद्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होगे गड़करी, 20 को समारोह  

Mon Jun 16 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर स्थित डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 20 जून को आयोजित किया जा रहा है. कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में आयोजन की तैयारियों के संबंध में विभिन्न समितियों के समन्वयक एवं उपसमन्वयकों से चर्चा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।