केंद्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होगे गड़करी, 20 को समारोह  

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर स्थित डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33वां दीक्षांत समारोह 20 जून को आयोजित किया जा रहा है. कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में आयोजन की तैयारियों के संबंध में विभिन्न समितियों के समन्वयक एवं उपसमन्वयकों से चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली और आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. आयोजन के मुख्य समन्वयक प्रो. नवीन कानगो ने बताया कि कुल 1225 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है.

कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने बताया कि 33वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के उपमुख्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं गौर अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े समारोह में सम्मिलित होंगे. समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल करेंगे. इस अवसर पर हमारे समय के प्रख्यात मनीषी, रचनाकार, साहित्य एवं संस्कृत मर्मज्ञ, समाजसेवी पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को विश्वविद्यालय द्वारा मानद डी. लिट्. उपाधि प्रदान की जायेगी. दीक्षांत समारोह के अवसर पर अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय के तीन नवीन भवनों आचार्य सुश्रुत भवन, आचार्य पी. सी. रे भवन एवं स्वदेशी भवन का लोकार्पण किया जाएगा.

Next Post

शाजापुर-मक्सी में बनेगा फोरलेन, चीलर नदी पर बनेगा नया पुल

Mon Jun 16 , 2025
शाजापु।शाजापुर और मक्सी में फोरलेन मार्ग निर्माण के लिए 124.94 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है. इस परियोजना में शाजापुर के 10 किलोमीटर और मक्सी के 5.65 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा. शाजापुर के मार्ग के लिए 84. 71 करोड़ और मक्सी क्षेत्र के लिए 40.23 […]

You May Like