
शाजापु।शाजापुर और मक्सी में फोरलेन मार्ग निर्माण के लिए 124.94 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है. इस परियोजना में शाजापुर के 10 किलोमीटर और मक्सी के 5.65 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा.
शाजापुर के मार्ग के लिए 84. 71 करोड़ और मक्सी क्षेत्र के लिए 40.23 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. नई सडक़ दोनों तरफ 52.52 फीट चौड़ी होगी. कुल चौड़ाई 104 फीट होगी. यह मार्ग पहले आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा था. बायपास बनने के बाद इसे जिला मुख्य सडक़ बना दिया गया था. इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है. इससे जाम और दुर्घटनाएं होती रहती है. परियोजना में चीलर नदी पर स्थित ब्रिटिश कालीन पुल को भी नया बनाया जाएगा. यह पुल राजराजेश्वरी माता मंदिर के पास है. पुराना पुल यातायात के लिए सकरा लगने लगा है. यहां रोज जाम की स्थिति बनती थी. पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता हर्षवर्धन सिंह के अनुसार जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके बाद वर्क आर्डर जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा. आमजनों को जाम के कारण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा था. यह स्थिति पहली बार नहीं बल्कि कई बार यहां जाम की समस्या से वाहन चालकों को परेशानी उठाना पड़ी है. जिसके चलते लोगों ने इस पुल के चौड़ीकरण सहित समस्या के समाधान की मांग अधिकारियों से की थी.
