शिवपुरी जिले में पिछले वर्ष से 514 मिमी अधिक बारिश

शिवपुरी:शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 906.19 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 392.53 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।

उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 769.10 मि.मी., बैराड़ में 919 मि.मी., पोहरी में 848 मि.मी., नरवर में 1266 मि.मी., करैरा में 1009.60 मि.मी., पिछोर में 811 मि.मी., कोलारस में 734.50 मि.मी., बदरवास में 901.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 897 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Next Post

कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, बचाव दलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

Tue Jul 29 , 2025
दतिया: जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बारिश से बिगड़े हालात की गंभीरता को देखते हुए सभी निचले इलाकों, नदी किनारे बसे ग्रामों में सरपंच, सचिव, वार्ड प्रभारी और बचाव दलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर स्वयं राहत व निगरानी कार्य की कमान संभाले हुए हैं और […]

You May Like