दतिया: जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बारिश से बिगड़े हालात की गंभीरता को देखते हुए सभी निचले इलाकों, नदी किनारे बसे ग्रामों में सरपंच, सचिव, वार्ड प्रभारी और बचाव दलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर स्वयं राहत व निगरानी कार्य की कमान संभाले हुए हैं और निचले इलाकों का दौरा कर रहे हैं। सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपदा से निपटने में देरी न हो।
