रीवा: पुलिस अधीक्षक ने वार्षिक निरीक्षण में जहां रिकॉर्ड रूम में विभिन्न रिकार्डो का निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि मऊगंज पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने हनुमना थाना में पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किये.निरीक्षण के दौरान जहां पुलिस विभाग के कामकाज की दक्षता और कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ जहां थाना का निरीक्षण करते हुए हनुमना थाना के अभिलेखो मालखाना, शास्त्रगार, रिकॉर्ड रूम हवालात सहित रजिस्टरों को चेक किया गया.
निरीक्षण के दौरान थाना के कार्यालय के आगंतुक कक्ष विवेचना कक्ष बंदीगृह महिला हेल्प डेस्क व कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कर समस्त अभिलेखो यथा अपराध रजिस्टर वही अपराध शाखा,अपराध शाखा की डायरी,यातायात, इसी के साथ जहां रोजनामंचा एमटी शाखा रेडियो शाखा के अवलोकन कर प्राप्त प्रार्थना पत्र की पेंडेसी व लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक के द्वारा रजिस्टर और अन्य कागजात संघारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण में जहां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकडे स्टोनो और पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे.
