दिल्ली में 28 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट मेला

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय दिल्ली सरकार के सहयोग से 28 अक्टूबर को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित वाहन निरीक्षण केंद्र में ट्रांसपोर्ट मेले का आयोजन करेगा।

मेले में पुराने ट्रक और बसों के मालिकों को अपने वाहन कबाड़ कराने, नए वाहन खरीदने के लिए ऋण लेने और कम प्रदूषण फैलाने वाले नए वाहन अपनाने के लिए उपलब्ध सुविधाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी दी जाएगी। इसमें वाहन निर्माता कंपनियों और उनके डीलरों, पंजीकृत वाहन कबाड़ केंद्रों, बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, तेल विपणन कंपनियों तथा सिटी गैस वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वे वाहन मालिकों को कबाड़ कराने की प्रक्रिया, वित्तीय सहायता, नए वाहन खरीदने, ईंधन संबंधी लाभ और अन्य प्रोत्साहनों की जानकारी देंगे।

परिवर्तन योजना के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पुराने ट्रकों और बसों की जगह स्वच्छ वाहन लाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना में वाहन निर्माताओं की छूट पर न्यूनतम आठ प्रतिशत छूट, वाहन ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज सहायता, 10 वर्ष के लिए 100 प्रतिशत सड़क कर छूट, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एकमुश्त लाभ, मासिक ईंधन वाउचर और पंजीकरण शुल्क में छूट जैसे प्रोत्साहन शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, अब तक परिवर्तन पोर्टल पर करीब 40,000 लाभार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। मेला 28 अक्टूबर को सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा।

 

Next Post

ब्रिक्स की साझा प्रतिबद्धताओं को ठोस परिणामों में बदलने की जरूरत : बिरला

Mon Oct 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ब्रिक्स देशों से दक्षिण गोलार्द्ध के विकासशील देशों की आवाज मजबूत करने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा है कि विश्व स्तर पर ब्रिक्स की भूमिका तेजी से बढ रही […]

You May Like