सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

बागली/पिपरी। सीता माता रेवा कुंड पर 10 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का भूमि पूजन गुरुवार को धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा, रेवा कुंड के संत श्री मोहनदास त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, पिपरी सरपंच मोहन सिंह डावर एवं कावड़ यात्रा प्रमुख गिरधर गुप्ता द्वारा किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम

पंडित अभिषेक दुबे द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पिपरी के सचिव दीपक मंसोरे, सहायक सचिव कैलाश वास्केल सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

इस दौरान श्रद्धालु के रूप में जगदीश विश्वकर्मा, अजय गुप्ता, महेश यादव, माल सिंह पटेल, कमलेश जोशी, मानसीह टेलर, गणेश सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मां सीता-मां रेवा के भक्त उपस्थित रहे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत अतिथियों एवं ग्रामीणों द्वारा बाल वाटिका में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता का संदेश देते हुए परिसर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया गया।

Next Post

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई जारी, दो दिन में 10 प्रतिष्ठानों की जांच

Fri Sep 18 , 2026
इंदौर। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। दो दिनों में टीम ने 10 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जबकि 8 प्रतिष्ठानों से पनीर, मावा, मिठाई, टॉफी, कुकीज सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर […]

You May Like