वर्तमान में यदि पूरे प्रदेश में चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता -कुंडल 

बागली। कन्नौद खातेगांव विधान सभा के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य कैलाश कुंडल अल्प प्रवास में बागली आए उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को दतिया उप चुनाव की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की जीत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जीत है वर्तमान में यदि पूरे मध्य प्रदेश में चुनाव हो तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता जब उनसे पूछा गया कांग्रेस जीतती है ।तो इवीएम हेकं नहीं होती और ना ही प्रशासनिक मिशनरी का दुरुपयोग होता है। इस प्रश्न के जवाब में नवभारत प्रतिनिधि सुनील योगी को वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंडल ने बताया कि यह सब भारतीय जनता पार्टी जरूर करती है। लेकिन दतिया में प्रत्येक कार्यकर्ता सतर्क था। और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूरी निगरानी रखे हुए थे ऐसी स्थिति में कोई भी गड़बड़ी संभव नहीं हो पाई वास्तव में भारतीय जनता पार्टी का मोह अब प्रदेश में खत्म हो चुका है। देवास जिले से जुड़ी बागली एवं कन्नौद विधानसभा के विषय में कहा कि यहां तो किसी भी समय चुनाव करवा लिया जाए कांग्रेस की जीत निश्चित है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य कमल मस्कोले ने बताया कि दतिया के लोगों ने चुनाव की तिथि घोषित होते ही भाजपा प्रत्याशी को हारने का मन बना लिया था और बगैर डरे उन्होंने मतदान किया जिसका परिणाम सामने है। भाजपा जहां भी चुनाव लड़ती है। दबाव की राजनीति के साथ-साथ शासकीय मिशनरी का दुरुपयोग करती है ।यह जग जाहिर है लेकिन दतिया के लोगों ने यह होने नहीं दिया परिणाम सामने है। कांग्रेस की दतिया में हुई बड़ी जीत की खबर लगते ही बागली क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र इनाणी रामेश्वरम गुर्जर महेंद्र तंवर कमल सोनी अजीज मंसूरी कमलेश परमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने इस जीत को लोकतंत्र की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की।

Next Post

रूस में समुद्र तट पर यूक्रेनी ड्रोन का मलबा गिरने से सात की मौत

Tue Aug 4 , 2026
मॉस्को, 04 अगस्त (वार्ता) रूस के दक्षिणी हिस्से में काला सागर तट पर स्थित गेलेंदझिक शहर के एक व्यस्त समुद्र तट पर सोमवार को यूक्रेनी ड्रोन का मलबा गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गये। रूसी समाचार एजेंसी तास ने […]

You May Like