कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने पर्यावरण, जल, जमीन पर की विचार गोष्ठी

*51 पौधों का रोपण किया गया*

ग्वालियर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने तृप्ति नगर स्थित संजीवनी हॉस्पिटल पर शहीद मंगल पांडे की जयंती पर उनको श्रद्धांजली अर्पित करते हुये स्व. श्रीमती मोनिका द्विवेदी, स्व.प्रतीक रंजन मिश्र, सौरव चतुर्वेदी, दादा श्री चतुर्वेदी, मनोरमा बाजपेई, विन्देस्वरी मिश्रा की स्मृति में 51 पौधो का रोपण क़र एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

मुख्य सयोजक शशिकांत दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला हॉस्पिटल के आरएमओ डॉ जेपीएन शर्मा थे। अध्यक्षता सकल ब्राह्मण समाज के जयवीर भारद्वाज ने की। अन्य अतिथियों में समाजसेवी राम मोहन त्रिपाठी, श्रीमती संध्या त्रिपाठी, डॉ शालिनी श्रीवास्तव, श्रीमती निर्मल तिवारी थीं।

इस मौके पर पर्यावरण, जन, जंगल और पौधरोपण से जुड़े हरितिका संकल्प फाउंडेशन के सत्येंद्र सिकरवार, अमित दुबे, नितिन अग्रवाल, राजीव दीक्षित, अरविन्द तिवारी, इंजिनियर अखिल बाजपेई, योगेंद्र दीक्षित जी श्री मती सुधा दीक्षित, बाबू सिँह का वृक्षमित्र के रूप में शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विचार गोष्ठी में डॉ जयवीर भारद्वाज ने पर्यावरण और स्वास्थ पर विचार रखते हुये उसके महत्व पर प्रकाश ड़ाला। मुख्य सयोजक शशिकांत दीक्षित ने जल, जमीन और जीवन के वैज्ञानिक महत्व को समझाते हुए कहा कि एक वृक्ष आपको एक बर्ष में लगभग कई हजार रूपये की ऑक्सीजन के साथ अन्य उत्पाद भी देता है। अमित दुबे ने कहा कि जल, जमीन और वृक्ष को मित्र बनाकर आप अपने जीवन को निरोगी और आनंदमय बना सकते है। योगेंद्र दीक्षित ने जैविक खाद, और पशु पालन की अनिवार्यता को समझाया। अन्य सदस्यों में इंजिनियर अखिल बाजपेई, अरविन्द मिश्रा, जतिन मिश्रा, राजीव दीक्षित, सुधीर बाजपेई सहित अन्य सदस्यों द्वारा भी अपने विचार गोष्ठी में प्रस्तुत किये गए. कार्यक्रम का संचालन शशिकांत दीक्षित ने एवं आभार डॉ एम के शुक्ला ने माना। इस मौके पर पुरुषार्थ मिश्रा, राजीव दीक्षित, व्यंजना मिश्रा, श्रीमती शालिनी तिवारी, कांता शर्मा, डा एम के शुक्ला, श्रीमती सुधा दीक्षित, सुधीर बाजपेई, डॉ सत्येंद्र त्रिवेदी, श्रीमती प्रतिभा दीक्षित, श्रीमति रेखा दीक्षित, सुधीर त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं तृप्ति नगर के रवि सहित युबा टीम उपस्थित थी।

Next Post

ब्रह्माकुमारीज ने की एआई पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर। बदलते समय के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ एक तकनीकी शब्द नहीं रहा, बल्कि समाज को दिशा देने वाला माध्यम बन चुका है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मीडिया एवं यूथ विंग द्वारा ग्वालियर स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर एक दिवसीय विशेष एआई प्रशिक्षण कार्यशाला […]

You May Like

मनोरंजन