किसान के बेटे ने किया जेईई एडवांस क्लियर, गांव का नाम रोशन

शिवपुरी: शिवपुरी विधानसभा के छोटे से ग्राम बिलारा निवासी रौनक यादव पुत्र शैतान सिंह यादव, ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया 1100वीं रैंक प्राप्त कर गांव, परिवार और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले रौनक ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में अर्जित की है।
रौनक बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभावान रहे हैं।

उन्होंने कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग के सर्वोच्च संस्थानों में प्रवेश के लिए कोटा में रहकर कठिन परिश्रम से तैयारी की। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र से भी प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकती हैं।रौनक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से यह मुकाम संभव हुआ। वह भविष्य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

Next Post

स्वच्छता के साथ कला के क्षेत्र में भी इंदौर बनेगा अव्वल

Tue Jun 3 , 2025
इंदौर:संस्कृति विभाग भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल ने आज इंदौर के लालबाग, केन्द्रीय संग्रहालय आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारत सरकार द्वारा संग्रहालय के विकास कार्यों की प्रस्तावित योजना की समीक्षा की. साथ ही संग्रहालय में संजोयी पुरातत्वीय धरोहर तथा उसके प्रदर्शन की जानकारी ली. अग्रवाल […]

You May Like