रूसी हमले में छह यूक्रेनी मारे गये

कीव/माॅस्को, 23 जून (वार्ता) यूक्रेन की राजधानी कीव में देर रात किए गए रूसी ड्रोन और मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत हो गयी और 19 अन्य घायल हो गये।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको के अनुसार, हमलों से शहर में कई जगह आग लग गयी। इसमें पश्चिमी स्वियातोशिन्स्की जिले में मेट्रो स्टेशन का प्रवेश द्वार और केंद्रीय शेवचेंकिवस्की जिले में एक पांच मंजिला इमारत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि सोमवार सुबह तक, हमले के बाद की स्थिति से निपटने के लिए शहर में दो स्थानों पर 100 उपकरणों के साथ लगभग 400 राहत एवं बचाव कर्मियों को तैनात किया गया है।
यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार रूस ने कीव को मुख्य निशाना बनाते हुये रातभर 352 ड्रोन, 11 बैलिस्टिक मिसाइलें और पांच क्रूज़ मिसाइलें दागीं। वायु रक्षा प्रणाली ने इनमें से 354 हवाई लक्ष्यों को मार गिराया, जिनमें 10 बैलिस्टिक और पांच क्रूज़ मिसाइलें शामिल थीं।

Next Post

विधायक पंकज उपाध्याय ने समर्थकों के साथ पानी में बैठकर किया प्रदर्शन

Mon Jun 23 , 2025
मुरैना, 23 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने आज कैलारस स्थित मुरैना सबलगढ़ मार्ग पर अपने समर्थकों के साथ सड़क पर भरे बारिश के पानी की निकासी की मांग को लेकर गंदे पानी में ही बैठकर प्रदर्शन किया। मुरैना सबलगढ़ […]

You May Like