युवक एवं युवती का बाणसागर नहर में मिला शव 

* मामले की विवेचना में जुटी कमर्जी पुलिस

 

नवभारत न्यूज

कमर्जी 7 मार्च।

कमर्जी थाना अंतर्गत झगरौंही के समीप उत्तर प्रदेश बाणासागर नहर में आज सुबह युवक और युवती का शव मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि युवक और युवती एक-दूसरे को जानते थे। कमर्जी थाना पुलिस के अनुसार चरवाहा सत्यभान साकेत ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी कि उत्तर प्रदेश नहर के ऊपर एक बाइक खड़ी है। नीचे पानी में एक युवक का शव है। कुछ समय बाद डेढ़ किलोमीटर दूर युवती का शव नहर में मिलने की सूचना भी मिली। पुलिस ने दोनो शवों को बाहर निकलवाकर शिनाख्तगी की कार्यवाही की। युवक मुबारक अली निवासी ग्राम गेरुआ, थाना अमिलिया का रहने वाला था वहीं युवती खुशबू निश ग्राम खोरबा खास, थाना कमर्जी की रहने वाली थी। अब कमर्जी थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक एवं युवती ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की अथवा मौत का कारण कुछ और भी है। पुलिस इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। साथ ही मृतकों के परिजनों से भी आवश्यक जानकारियों जुटाई जा रही हैं।

 

इनका कहना है

 

उत्तर प्रदेश बाणसागर नहर में झगरौंही के समीप आज सुबह एक युवक का शव दिखने की सूचना प्राप्त हुई थी। कुछ समय बाद ही यहां से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे नहर में एक युवती का शव दिखने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो शवों को बाहर निकलवाया। दोनो शवों की शिनाख्त होने के पश्चात पंचनामा तैयार किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की गई।

पवन सिंह, थाना प्रभारी कमर्जी

Next Post

मांडविया ने ओलंपिक तैयारियों काे लेकर राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों से की चर्चा

Fri Mar 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री (डॉ.) मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को तेलंगाना के कान्हा शांति वनम में लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों और 2036 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी के लिए देश की दावेदारी को लेकर दो […]

You May Like