नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत के उच्चतम न्यायालय के 53वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री खरगे ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत को हार्दिक शुभकामनाएँ। उनकी पदोन्नति हमारी न्याय व्यवस्था के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर उनके 14 महीने के कार्यकाल की शुरुआत है।
उन्होंने कहा “मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संवैधानिक मूल्य, संस्थागत मज़बूती और क़ानून के शासन में जनता का विश्वास और मज़बूत होगा, जिससे हर नागरिक के लिए न्याय का वादा मज़बूत होगा।”
