न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री के साथ राहुल ने की मुलाकात

नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सदन में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई ने शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड के उप-प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स से मिलकर द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट में खुद यह जानकारी देते हुए कहा, “आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। हमारी दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और तेजी से जटिल होती दुनिया में वैश्विक सहयोग के महत्व पर गर्मजोशी से भरी और आकर्षक बातचीत हुई।”

गौरतलब है कि श्री पीटर्स गुरुवार के दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। कल भारत पहुंचने के बाद उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और फिर कई केंद्रीय मंत्रियों से द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

Next Post

ऑनलाइन गैम्बलिंग मामले में  गृह विभाग के पीएस सहित अन्य से जवाब तलब

Fri May 30 , 2025
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर कहा गया कि ऑनलाइन गैम्बलिंग में आर्थिक प्रलोभन से युवा उनकी चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। राज्य सरकार ने ऑनलाइन गैम्बलिंग पर अंकुश लगाने के कानून का ड्राफ्ट तैयार नहीं किया है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली […]

You May Like