अंशकालीन कर्मचारियों ने खून से लिखे पोस्टकार्ड, मांग मंजूर करो

भोपाल। अंशकालीन कर्मचारियों ने अपने खून से पोस्टकार्ड लिखे. मप्र कर्मचारी मंच के नेतृत्व में अंशकालीन कर्मचारियों ने अपनी बात कहते हुए पोस्टकार्ड लिखे. कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने इस मौके पर बताया कि इन कर्मचारियों को बहुत कम वेतन दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के 50 हजार अंशकालीन कर्मचारियों को 10 साल की सेवा पूर्ण होने के बावजूद भी कलेक्टर दर का वेतन नहीं दिया जा रहा है. पांडे ने कहा कि अंशकालीन कर्मचारी का नौकरशाही शोषण कर रही है और राज्य सरकार भी अंश कालीन कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा कर रही है. उन्होंने बताया कि हार थक के अंशकालीन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को अपने खून से पोस्टकार्ड लिख कर मांग मंजूर करने की गुहार लगाई है. खून से पोस्टकार्ड लिखने वालों में मंगल सिंह गंधवानी जिला धार, आदित्य सिसोदिया धर्मपुरी धार चंपा वारटी बैतूल, जयंती उईके बैतूल, प्रमिला धुर्वे बैतूल, लीला चौहान सीता नायक राम प्रसाद राजगढ़ सहित कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे.

Next Post

सेवानिवृत्त 22 रेल कर्मी सम्मानित

Fri May 2 , 2025
भोपाल। भोपाल मंडल में हाल ही में रेल सेवा से निवृत्त हुए 22 कर्मचारियों को विदाई दी गई. मंडल कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में रेलवे के अधिकारी भी शामिल हुए. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके बहुमूल्य योगदान के […]

You May Like