नाबालिग से छेडछाड ‘विरोध करने पर पीटा

भोपाल। कोलार थाना इलाके में एक नाबालिग छात्रा ने उसका पीछा करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की है. आरोप है कि युवक राह चलते छात्रा का पीछा करता है, जिससे वह बहुत परेशान है. छात्रा ने जब आरोपी की इस करतूत का विरोध किया, तो उसने छात्रा से मारपीट कर दी. मामले की शिकायत छात्रा ने कोलार थाने में की है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय छात्रा एक स्कूल में पढ़ाई करती है. आदित्य समशेरिया नाम का आरोपी युवक आए दिन छात्रा के घर से निकलते ही उसका पीछा करता है. नाबालिग छात्रा के स्कूल, कोचिंग और घर से किसी भी काम से बाहर निकलने पर आरोपी उसका पीछा कर परेशान करता है. शुक्रवार को छात्रा ने आदित्य का जब विरोध किया, तो उसने छात्रा के साथ मारपीट कर दी और मौके से भाग निकला. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. कोलार पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

दो कारों का कांच तोड़ कर चोरी बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस 

Sat Jun 6 , 2026
भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में सड़क के किनारे खड़ी दो कारों का कांच तोडकर अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर ली. शुक्रवार को देर रात बदमाशों ने कार के अंदर रखे हजारों रुपए नगद और कीमती सामान चोरी किया. मामले की शिकायत पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर […]

You May Like

मनोरंजन