
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के एनसीसी एवं एनएसएस के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण और देश भक्ति की भावना की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा देश की शक्ति हैं और उनके प्रयास अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।
