दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात

अहमदाबाद 19 अप्रैल (वार्ता) अंकतालिका के शीर्ष पर विराजमान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 35वें मैच में शनिवार को गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

दिल्ली ने इस मैच में ओपनर जेक फ्रेजर मक्गर्क को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी करते, लेकिन थोड़ा कंफ्यूज भी थे क्योंकि गर्मी बहुत अधिक है। इसलिए वे टॉस जीतकर ख़ुश हैं। उनकी टीम में ख़राब फ़ॉर्म में चल रहे जेक फ़्रेज़र मक्गर्क नहीं हैं। अभिषेक पोरल और करूण नायर ओपनिंग करेंगे।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है, वहीं कगिसो रबाडा को अभी वापस आने में 10 और दिन लग जाएंगे।

टीम: गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान),साई सुदर्शन,जॉस बटलर (विकेटकीपर),शाहरुख़ ख़ान,राहुल तेवतिया, प्रसिद्ध कृष्णा,राशिद ख़ान,साई किशोर,मोहम्मद सिराज,अरशद खान, इशांत शर्मा।

बेंच: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, करीम जन्नत।

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

बेंच: जेक फ़्रेज़र मक्गर्क, समीर रिज़वी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फ़रेरा, दुष्मंता चमीरा

Next Post

डीगढ़ में आरसीबी के सामने पंजाब किंग्स की चुनौती

Sat Apr 19 , 2025
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (वार्ता) पंजाब किंग्स रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में लय और मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ उतरेगी। इस सप्ताह की शुरुआत में बारिश के कारण 14 ओवर के मैच में पंजाब ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। आरसीबी पर जीत इस […]

You May Like