एक साल पहले ज्वेलरी चुराने वाला शिवपुरी पुलिस ने दबोचा, बस में रखे महिला के बैग से चुराई थी ज्वेलरी

शिवपुरी। बस में सवार महिला के बैग से ज्वेलरी और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक साल से बंद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 2 लाख रूपये के सोने -चांदी की ज्वेलरी भी बरामद कर ली है। यह कार्यवाही कोतवाली पुलिस ने की है। रीवा राव 35, निवासी फतेहगढ़ जिला गुना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। कि वह गुना के जज्जी बस स्टैंड से फतेहगढ़ जाने के लिये बस में बैठी थी। बस के चलने से पूर्व वह अपना बैग सीट पर रखकर कुछ समय के लिये बस से नीचे उतर गयी थी।

फतेहगढ़ पहुंची तो बैग से ज्वेलरी गायब थी फतेहगढ़ पहुंचने के बाद जब से महिला ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे सोने -चांदी के ज्वेलरी और 16 हजार रूपये नगद गायब मिले। जज्जी बस स्टैंड पर बैग बस में रखे रहने के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुना एसपी अंकित सोनी के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों में सख्त कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू किये गये थे।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से अज्ञात आरोपी की पहचान की गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान शिवपुरी जिले के कोलारस निवासी शाहिद खान के रूप में की। पहचान के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जाती रही।

Next Post

कश्मीर से कन्याकुमारी तक ध्वज यात्रा के जरिए छवि स्पष्ट करने की पहल में जुटा आरएसएस

Fri Feb 6 , 2026
श्रीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी विचारधारा और कार्यों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को कश्मीर से कन्याकुमारी तक ध्वज यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का प्रतीकात्मक शुभारंभ श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक से किया गया, जहां से प्रतिभागी टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर पहुंचे और […]

You May Like