सागर।मध्य प्रदेश के सागर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आपसी विवाद में कटर मारकर 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीनदयाल तिगड्डा के पास गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग के सीने पर कटर मार दिया था. नाबालिग दीनदयाल तिगड्डा के पास अपने एक परिचित नाबालिग के साथ बैठा था. कटर लगने से अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया. उसने तुरंत अपनी मां रेखा बाई को फोन लगाया और बताया कि मेरा विवाद हो गया है. घटना के बाद उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
