दतिया: दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा खिरिया में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में प्रेमिका की फांसी लगाकर मौत के दो दिन बाद उसके कथित प्रेमी ने भी सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।मृतका की पहचान ममता (45) पत्नी राजेंद्र दोहरे निवासी तिघरा खिरिया के रूप में हुई है। ममता ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया।
परिजनों का आरोप है कि ममता का भांडेर निवासी मोनू सेंगर से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह घर आया था, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मोनू वहां से चला गया और ममता ने फांसी लगा ली।
दो दिन बाद मोनू ने भी सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह खेती-किसानी करता है और दो बच्चों का पिता है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।भांडेर थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए प्रेम प्रसंग, विवाद और अन्य सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
