
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर श्रृद्धालुओ से भरा मालवाहक पलटने से पति पत्नी सहित तीन की मौत हो गई है। सभी श्रृद्धालु बरमान से वापस बांदरी जा रहे थे कि सागर देवरी मार्ग पर डिवाइडर से टकरा कर मालवाहक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे लगभग एक दर्जन सवार थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को दोपहर मे ढाई बजे के आसपास बरमान से आ रहा मालवाहक क्रमांक एमपी 15 जेड एल 5025 चालक सोनू लोधी की लापरवाही से केसली तिराहा पर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। जिसमे सेमरा अटा थाना बांदरी निवासी कीरत लोधी उम्र 55 वर्ष और पत्नी कल्लोबाई लोधी उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई तो वही रामकली आदिवासी उम्र 50 की देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस के छह अन्य घायलो को देर शाम सागर रैफर किया गया है। मालवाहक मे सवार सभी घायल सोमवती अमावस्या पर बांदरी से बरमान कल रात मे गये थे जो आज वापस अपने घर सेमरा अटा जा रहे थे।
