जीवित को मृत बताकर संबल योजना की राशि गबन करने वाले रोजगार सहायक

सतना :जिले के जनपद पंचायत नागौद के रहिकवारा पंचायत के रोजगार सहायक और तत्कालीन प्रभारी सचिव ग्राम पंचायत बृजकिशोर कुशवाहा के विरूद्ध जीवित हितग्राही को मृत बताकर संबल योजना की राशि दूसरे खाते में और वास्तविक मृत हितग्राही के संबल योजना की अनुग्रह और अंत्येष्टि सहायता दूसरे खातों में डालकर गबन के आरोप सिद्ध पाये जाने पर पुलिस थाना नागौद में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं

मामले का खुलासा कलेक्टर की जनसुनवाई में तब हुआ जब शिकायत आई कि सज्जन चौधरी पिता मारू चौधरी एवं गनपत कुशवाहा जीवित है। जबकि इन्हें मृत बताकर अंत्येष्टि और अनुग्रह राशि निकाल ली गई है। इसी प्रकार मृतक रामचरण चौधरी पिता ललुआ चौधरी की मृत्यु होने पर मिलने वाली संबल योजना की राशि वास्तविक उत्तराधिकारी को नहीं देकर किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर गबन कर ली गई है।

कलेक्टर द्वारा शिकायत के परीक्षण कराने पर सही पाये जाने पर सीईओ जिला पंचायत के माध्यम से विस्तत जांच कराई गई। जनपद पंचायत नागौद के 3 सदस्यीय दल ने मामले की जांच की और संबंधित शिकायत के आरोप सही पाये गये। इस प्रकार संबल योजना के तीन जीवित हितग्राहियों की मृत्यु बताकर और 3 मृत हितग्राहियों की सहायता राशि वास्तविक उत्तराधिकारी के बजाय अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर राशि का गबन किया गया। जीवित व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण पत्र और कूट रचित बैंक पासबुक दस्तावेज और आवेदन के प्रमाणीकरण सत्य प्रतिलिपि, रोजगार सहायक तत्कालीन सचिव बृजकिशोर कुशवाहा द्वारा ही किया गया।

संबल योजना की राशि को कूटरचित दस्तावेजों से प्राप्त करने के कार्य में बृजकिशोर कुशवाहा ग्राम पंचायत रहिकवारा के तत्कालीन की सचिव संलिप्तता पाये जाने पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार खण्ड पंचायत अधिकारी विजयेन्द्र प्रताप सिंह नागौद ने अपराध दर्ज कराया है। संबंधित व्यक्ति बृजकिशोर कुशवाहा के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Next Post

‘पेड्डी’ को मिला वीकेंड का फायदा, राम चरण की फिल्म ने दिखाई मजबूत पकड़

Sat Jun 6 , 2026
साउथ सुपर स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने रिलीज होते ही सिनेमा घरों में तहलका मचा दिया है, जहां पहले दिन की बंपर कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी उछाल आया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर हिट एक्टर राम चरण जब भी बड़े पर्दे पर […]

You May Like