ओंकारेश्वर: शनिचरी भूतड़ी अमावस्या के लिए बड़वे भोपे ओझा एवं देवी देवता के इष्ट वाले साथ बड़ी संख्या में पीड़ित लोगो का आना शुरू हो गया गुरुवार को सेकड़ो बड़वे भोपो इष्ट वालों के साथ हजारों भक्त ओम्कारेश्वर आ गए है जो अमावस्या का स्नानकरके वापिस लौटेंगे।
अपने साथ खाने पिने का सामान भी लेकर आये है संगम घाट, नगर घाट, अभय घाट, चक्रतीर्थ घाट, गौमुख, ब्रमहपुरी, एवं समीपस्थ खेड़ीघाट पर हजारों भक्त रात्रि विश्राम करेंगे और नर्मदाजी में इलाज की क्रिया करेंगे। इधर,अनुमान है कि शुक्रवार को 50 हजार भक्त पंहुँच जायेंगे जबकि शनिवार को एक लाख भक्त पवित्र नर्मदाजी में डुबकी लगाकर पुण्यलाभ लेंगे।
