ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

भोपाल, 2 फरवरी. बिलखिरिया इलाके में ट्रक से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के मुताबिक अजय यादव (20) पीपुल चौराहा करोंद थाना निशातपुरा में रहता था. शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे वह अपनी बाइक से बायपास मार्ग होकर बिलखिरिया की तरफ काम से जा रहा था. सीएपीटी चौराहे के पास ब्रेकर पर आगे चल रहा ट्रक अचानक धीमी हुआ तो अजय की बाइक ट्रक के पीछे जाकर टकरा गई. इस हादसे में अजय को गंभीर चोट आई थी. उसे इलाज के लिए भानपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और लाश परिजन को सौंप दी है. मामले की जांच की जा रही है.

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

इधर गुनगा इलाके में रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार राजेश नागर (25) ग्राम हर्राखेड़ा थाना गुनगा में रहता था और प्रायवेट काम करता था. शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजन को सौंप दी. परिजनों के बयान के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

बेसुध मिले युवक की अस्पताल में मौत

कमला नगर इलाके में सड़क किनारे बेसुध मिले एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर वैशाली नगर चौराहे के पास एक युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया था, जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है. मृतक के पास ेपहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने उसे नशे की हालत में घूमते हुए देखा था. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास कर रही है.

Next Post

महिला का पीछा कर युवक ने की छेड़छाड़ 

Sun Feb 2 , 2025
भोपाल, 2 फरवरी. ऐशबाग पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है. आरोपी काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था. जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला घरेलू काम करती है. वह पहले जिस […]

You May Like

मनोरंजन