महिला का पीछा कर युवक ने की छेड़छाड़ 

भोपाल, 2 फरवरी. ऐशबाग पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है. आरोपी काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था. जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला घरेलू काम करती है. वह पहले जिस मकान में रहती थी, वहां सुजीत नामक युवक से पहचान थी. इस दौरान दोनों का घर आना-जाना था. बाद में महिला ने अपनी घर बदल लिया था. पिछले साल नवंबर महीने में सुजीत ने महिला के साथ अभद्रता की तो उसने उसे समझाईश दी थी. उसके बाद सुजीत ने आगे कोई हरकत नहीं की. पिछले दिनों महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर आंगनबाड़ी जा रही थी, तभी रास्ते में सुजीत ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी. समझाईश के बाद भी जब उसकी हरकतें बंद नहीं हुई तो पीडि़ता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया. उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

00000000

किराए पर कार हड़पी, केस दर्ज

भोपाल, 2 फरवरी. निशातपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर युवक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार मूलत: रायसेन निवासी सौरभ चौहान (25) निशातपुरा में रहता है और प्रायवेट काम करता है. पिछले साल सितंबर महीने में उसने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नवीन बिदवानी को किराए पर दी थी. दोनों के बीच पच्चीस हजार रुपये महीने का किराया तय हुआ था. नवीन की ट्रैवल्स कंपनी है और वह कार सिखाने का काम भी करता है. कार लेने के बाद नवीन ने किराया नहीं दिया तो सौरभ ने अपनी कार वापस मांगी. उसके बाद नवीन ने टरकाना शुरू किया. सौरभ ने अपने स्तर पर पता लगाया तो मालूम चला कि उसकी कार नवीन ने कहीं पर गिरवी रख दी थी. इसकी शिकायत सौरभ ने पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने नवीन के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

रविवार को डेड लाख भक्त ओंकारेश्वर पंहुचे हजारों बगैर दर्शन के लोटे आस्था के चलते पांच पांच घंटे लाइन में चलते रहे 

Sun Feb 2 , 2025
ओंकारेश्वर रविवार को ओंकारेश्वर में करीब डेढ़ लाख से भी अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंचे किंतु भीड़ अधिक होने के कारण हजारों भक्त बिना दर्शन के शिखर दर्शन करके ही लौट गए। ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर का गर्भ ग्रह छोटा होने के कारण अधिक भक्त नहीं निकाल पाते हैं। दिन भर […]

You May Like